mainpageads

Profile Facebook Twitter My Space Friendster Friendfeed You Tube
Kompas Tempo Detiknews
Google Yahoo MSN
Blue Sky Simple News Simple News R.1 Simple News R.2 Simple News R.3 Simple News R.4

upperads

Wednesday, April 18, 2012 | 2:14 PM | 0 Comments

पश्‍चिम बंगाल और पांडिचेरी के समुद्री तट

समुद्री तट
धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है जिसमें से 14% भाग पर बसा है विराट हिंद महासागर। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है।

निम्न प्रमुख समुद्र तटों से समुद्र को निहारना बहुत ही रोमांचक अनुभव होता है। ये राज्य निम्न हैं- 1. आंध्रप्रदेश, 2. पश्चिम बंगाल, 3. केरल, 4. कर्नाटक, 5. उड़ीसा 6. तमिलनाडु, 7. महाराष्ट्र, 8. गोवा, 9. गुजरात, 10. पुड्डुचेरी, 11. अंडमान-निकोबार, 12. दमण-दीव और 13. लक्ष्यद्वीप। इस बार प्रस्तुत है पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल के प्रमुख समुद्री तटों की जानकारी।

* पुड्डुचेरी (pondicherry coast) : पुड्डुचेरी या पांडिचेरी- यह भारत के केंद्र शासित राज्य है। पांडिचेरी के पश्चिम में लंबा समुद्र तट है। सुबह-शाम यहां हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक सैर करने तथा समुद्र का सौंदर्य निहारने आते हैं। पांडिचेरी पर फ्रांसिसियों और अंग्रेजों का आधिपत्य था। महर्षि अरविंद ने पांडिचेरी से ही अध्यात्म हासिल किया था। 

पुड्डुचेरी का संघ राज्‍य क्षेत्र चार कठिन क्षेत्रों- पुड्डुचेरी, कराईकाल, माहे और यनम से मिलकर बना है। पुड्डुचेरी और कराईकाल तमिलनाडु के पूर्वी तट पर, यनम आंध्रप्रदेश में और माहे केरल में पश्चिम तट पर है। चेन्नई से पांडिचेरी की दूरी 160 किलोमीटर है।

1. यनम : यनम गौतमी गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। यह स्थान मंदिरों और नारियल के पेड़ से घिरा हुआ है।

FILE
2. माहे : माहे जिला अरब सागर के दक्षिण-पश्चिम, पोन्नियार नदी के उत्तर और मध्य ऊंचाई पर स्थित पर्वत से घिरा हुआ है। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीक इसके मुदरई और चेन्नई का हवाई अड्डा है। सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन मद्रास और विल्लुपुरम का।

3. कराईकल : प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थान उनके लिए हैं, जो एकांत और शांति की तलाश कर रहे हैं। यहां पहुंचकर निश्‍चि‍त ही उन्हें मोक्ष प्राप्त हो सकता है। कराईकल यह चेन्नई के दक्षिण से लगभग 300 किलोमीटर और पांडिचेरी से 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

* पश्चिम बंगाल (West Bengal coast) : भारत के बंगाल का विभाजन होने के बाद एक बना बांग्लादेश और जो हिस्सा भारत में ही रहा उसका नाम रहा पश्चिम बंगाल। बंगाल का ज्यादातर समुद्री इलाका बांग्लादेश में चला गया। पश्चिम बंगाल में अब मुख्यत: दो जगह से समुद्र को देखा जा सकता है - दक्षिण 24 परगना में स्थित कोलकाता के पास 1. गंगासागर डेल्टा का इलाका, 2. सुंदरबन का इलाका।

गंगासागर को सागर द्वीप या गंगा-सागर-संगम भी कहते हैं। गंगासागर बंगाल की खाड़ी के कॉन्टीनेंटल शैल्फ में कोलकाता से 150 किमी (80 मील) दक्षिण में एक द्वीप है। कहते हैं सारे तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार।

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright © 2010 - All right reserved | Template design by Herdiansyah Hamzah | Published by Jurnalborneo.com
Proudly powered by Blogger.com | Best view on mozilla, internet explore, google crome and opera.