mainpageads

Profile Facebook Twitter My Space Friendster Friendfeed You Tube
Kompas Tempo Detiknews
Google Yahoo MSN
Blue Sky Simple News Simple News R.1 Simple News R.2 Simple News R.3 Simple News R.4

upperads

Sunday, April 22, 2012 | 2:10 PM | 0 Comments

आज का राशिफल


पं.केवल आनंद जोशी
(kajoshi46@gmail.com)
मेष(Aries): आज के दिन आप किसी पुराने सम्बन्ध का नवीनीकरण कर सकते हैं। कुछ व्यक्तिगत और सामाजिक उत्तरदायित्व भी आपको पूरे करने होंगे। अपराह्न के बाद किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव में शामिल होना पड़ सकता है। वैसे भी आजकल त्योहारों के मौसम चल रहे हैं अत: दिल खोलकर इनके साथ अपने को भी जोड़ लें। एक नई ताकत आपके अन्दर आ सकती है।
वृष(Taurus): कोई प्रियजन या नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। यदि आप अपने मिजाज को सन्तुलित नहीं रखेंगे तो बहसबाजी या आरोप-प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। ऐसा वातावरण आपकी छुट्टी को खराब ही करेगा। अत: पहले से ही यह सोचकर चलें कि आपका इनसे ज्यादा लगाव नहीं है।
मिथुन(Gemini): आज आपके फुर्सत और आराम क्षणों को कोई प्रियजन खराब कर सकता है। हो सकता है उसकी जरूरत और मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़े। यदि आप उसे कुछ लेन-देन के फेर में डाल देंगे तो फिर आगे चलकर उससे पीछा छुड़ाना भारी पड़ेगा। हालात देखकर काम करें।
कर्क(Cancer): आज के दिन यदि आप अपने विरुद्ध कोई बात किसी से सुनते हैं तो उस पर अधिक गौर नहीं करें। उस व्यक्ति का भी विश्वास न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है। कूटनीति और चाटुकारिता के परिणाम कभी-कभी बहुत गंभीर भी हो जाते हैं। यदि आप किसी अच्छे खानपान की तलाश कर रहे हैं तो नजदीकी क्लब या रेस्तरां में जाना बेहतर होगा।
सिंह(Leo): अपने घर-परिवार और जीवन शैली को अच्छे स्तर पर लाने में आप सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। आज के दिन भी आपको किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके अपने घर की साज-सज्जा और डेकोरेशन को दुरुस्त करना होगा। अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को नियमित रूप से अमल करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं।
कन्या(Virgo):-आज के दिन का पूरा समय आपको अपनी दैहिक यानी शारीरिक इच्छा की पूर्ति करने में व्यतीत होगा। विपरीत योनि का कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपसे प्रेम या प्यार का निवेदन कर सकता है। यदि आपके अन्दर कुछ रोमांस पैदा हो रहा तो समबन्ध आगे बढ़ाने में आप खुले दिल से तैयार हो सकते हैं। ऐसे सम्बन्ध आपके लिए भी टॉनिक का काम करेंगे।
तुला(Libra): वक्त पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी होता है। अवकाश के दिन भी आप कुछ न कुछ ऐसे काम को अन्जाम दे देते हैं जो आगे चलकर आपको राहत और फुर्सत के क्षण दे देता है। अपने चल और अचल सम्पत्ति का रखरखाव करने में आपका रविवार बखूबी इस्तेमाल हो जाएगा।
वृश्चिक(Scorpio): किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के सम्पर्क से आपकी प्रगति और उन्नति की संभावनाएं बहुत ही मजबूत हो रही हैं। आज के दिन भी आपको ऐसे संपर्कों पर कुछ पानी और डाल देना चाहिए यानी इन पर अपनी तरफ से उपहार और भेंट आदि देकर आगे के लिए छिटपुट लाभ मार्ग भी खोजने चाहिए।
धनु(Sagittarius): अपने काम को निकालने के लिए आपको युक्ति, कूटनीति और उदारतापूर्वक दान पुण्य करने का मौका भी निकालना होगा। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही आध्यात्मिक प्रेरणा आपको धन व्यय करने में तत्पर बना सकती है। यदि आप अपने परिजनों के साथ कहीं पर कोई मनोरंजन या मौजमस्ती करना चाहें तो भी दिन का उत्तरार्ध भाग अनुकूल साबित होगा।
मकर(Capricorn): आज के दिन आप खुद में सहनशीलता और दूसरों की मदद करने का जज्बा पैदा करने में कामयाब हो सकते हैं। इसी कारण आपके जीवन पहले से अधिक जगमगाहट और रोशनी आ सकती है जिसके आगे आपकी सहनशीलता और उदार मनोवृति झलक रही हो। वैसे भी आपके अन्दर लोकप्रियता और समाज सेवा के कई आन्तरिक गुण मौजूद हैं जिनके बल पर लोग अपने आपको श्रेष्ठ साबित करते हैं।
कुंभ(Aquarius):-आज के दिन आपको पूरी तरह आराम और विश्राम करना होगा। अच्छा समय हमेशा ही एक ही रूप लेकर नहीं आता है। वक्त के मिजाज में बदलाव होते रहते हैं, यदि आप भी इसी बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं तो आपको सन्तोष और सुख की अनुभूति मिलनी चाहिए। यदि आप ओर भी अच्छा वक्त देखना चाहें तो इन्तजार करना होगा।
मीन(Pisces): रविवार के बावजूद आज के दिन आपको आराम करने में दिल गवाह नहीं देगा। हो सकता है सुबह-सवेरे ही कोई ऐसा भूलाभटका काम आपको याद आ जाए जिसके लिए आप अपना पूरा दिन समर्पित कर सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में किसी व्यक्ति विशेष से सांयकाल के समय मिल लेना बेहतर रहेगा।

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright © 2010 - All right reserved | Template design by Herdiansyah Hamzah | Published by Jurnalborneo.com
Proudly powered by Blogger.com | Best view on mozilla, internet explore, google crome and opera.