भोपाल पुलिस ने निर्मल बाबा के खिलाफ नोटिस जारी कर 15 दिन अंदर जबाव मांगा है। काले पर्स का जादू बेअसर होता नजर आने लगा है।
भोपाल में रहने वाले एक शख्स ने निर्मल बाबा पर ये कहकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया कि उन्होंने बाबा की सलाह पर 1 साल तक काले पर्स इस्तेमाल किया लेकिन फिर भी उससे नौकरी नहीं मिली।
इससे पहले:
आध्यात्मिक गुरु होने तथा सामान्य बातों से लोगों का कष्ट दूर कर देने का दावा करने वाले निर्मल बाबा ऊर्फ निर्मलजीत सिंह नरूला के खिलाफ सबसे पहले झण्डा बुलन्द करने वाले यहां के दोनों बच्चों ने रिपोर्ट लिखाने के लिये आज अदालत का सहारा लिया।
निर्मल बाबा के खिलाफ सबसे पहले यहां के दो बच्चों 16 वर्षीय तनया ठाकुर व उसके 13 वर्षीय भाई आदित्य ने आवाज उठाई और रिपोर्ट लिखाने के लिये पुलिस के छोटे-बड़े अधिकारियों के पास गये।
पुलिस ने शिकायत को मंजूर कर ली, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। दोनों बच्चों ने आज इसके लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दी।
भाई-बहनों के विरोध शुरू करते ही निर्मल बाबा के खिलाफ पूरे देश में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। कानपुर में दो दिन पहले उनका पुतला फूंका गया। कई स्थानों पर रास्ता भी जाम किया गया। अब पूरे देश में धीरे-धीरे निर्मल बाबा की धोखाधड़ी सामने आ रही है।
तनया ठाकुर ने आज ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि उसने अपने भार्ई के साथ रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत दिखायी, लेकिन पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की हिम्मत नहीं दिखा रही है।
0 comments:
Post a Comment