mainpageads

Profile Facebook Twitter My Space Friendster Friendfeed You Tube
Kompas Tempo Detiknews
Google Yahoo MSN
Blue Sky Simple News Simple News R.1 Simple News R.2 Simple News R.3 Simple News R.4

upperads

Wednesday, April 18, 2012 | 2:20 PM | 0 Comments

मंगल-शनि बढ़ाएंगे और महंगाई

एस्ट्रोलॉजी4 अप्रैल से मंगल मार्गीय हो गए हैं। मार्गीय मंगल-शनि के साथ त्रिरेकादश योग बना रहा है। ग्रहों की यह स्थिति राष्ट्र के मौजूदा घटना क्रम व वर्तमान उथल-पुथल का कारण बन सकती हैं।

वर्तमान में ग्रहों की स्थिति पर नजर डाले तो सूर्य-मीन, चंद्रमा-धनु, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-वृषभ, शनि-तुला (वक्री), राहु-वृश्चिक तथा केतु-वृषभ राशि में परिभ्रमण कर रहे हैं। इस आधार पर मंगल का शनि से तृतीय पद दृष्टि तथा शनि का मंगल से एकादश दृष्टि संबंध त्रिरेकादश योग बना रहा है।

मूल्य वृद्घि के संकेत

FILE
मंगल-शनि का त्रिरेकादश योग होने से औद्योगिक गति को विकास के चरण प्राप्त होंगे। मंगल अग्नि व भूमि तत्व का कारक ग्रह है। इसका प्रभाव भूमि-भवन तथा भूमि से प्राप्त होने वाले खाद्यान्न, पेट्रोलियम पदार्थों तथा धातुओं पर पड़ेगा। 

शनि को रसायन, लोह, पत्थर, कच्चा तेल, रेती, सीमेंट आदि का कारक ग्रह माना गया है। इस कारण उक्त ग्रहों से संबंधित वस्तुओं के मूल्यों में वृद्घि के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह गोचर में राहु-शुक्र के प्रतियोगी होने से महिलाओं की स्थिति प्रभावित होगी। सामाजिक मूल्यों का ह्रास होगा।

भारत-पाक संबंधों में सुधार
ग्रहों की स्थिति मंगल-गुरु का त्रिकोण योग भी बना रही है, जो देश के लिए अनुकूल है। एशियाई देशों में भारत का प्रभुत्व बढ़ेगा। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में अभूतपूर्व सुधार दिखाई देगा।

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright © 2010 - All right reserved | Template design by Herdiansyah Hamzah | Published by Jurnalborneo.com
Proudly powered by Blogger.com | Best view on mozilla, internet explore, google crome and opera.